बैटमेन सीरीज बनाने वाले हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में काम करने से इरफान खान ने मना कर दिया था। पान सिंह तोमर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म्ा पुरस्कार जीतने वाले इरफान खान क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म न करने को अपनी जिदंगी के सबसे कठिन फैसलों में से एक मानते हैं।
इरफान खान ने बैटमेन सीरीज बनाने वाले हॉलीवुड के फिल्म्ा निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म्ा में काम करने से मना कर दिया है। इरफान के मुताबिक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म्ा के लिए चार महीने अमेरिका में ही रुकना जरूरी था।
इस बीच मुझे डी डे की शूटिंग करने के लिए भारत में रहना था। मैंने बीच-बीच में भारत जाकर फिल्म की शूटिंग की अनुमति मांगी थी। पर वह चाहते थे कि मैं चार महीने तक लगातार वहीं ठहर जाऊं। वहां चार महीने तक रहना मेरे लिए संभव नहीं था। क्योंकि इस दौरान मुझे दूसरी फिल्मों की शूटिंग भी करनी थी।
इरफान खान ने बताया कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को मना करना मेरी जिंदगी में लिए गए कठिन निर्णयों में से एक था।
इससे पहले भी इरफान कई हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से आंग ली की फिल्म लाइफ ऑफ पाई और डैनी बोएल की फिल्म को स्लमडॉग मिलिनियर को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।