फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahnaz Mohammadi: केरल फिल्म फेस्टिवल में ईरानी निर्देशक ने भेजे अपने कटे हुए बाल, बोलीं- ये दर्द दिखाता है

Sat, 10 Dec 2022 01:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल फिल्म फेस्टिवल में ईरानी निर्देशक महनाज मोहम्मदी को 'स्पिरिट ऑफ सिनेमा' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने यहां अपने कटे हुए बालों को भिजवाया।
विज्ञापन
ग्रीक निर्देशक एथीला रेचल, ईरानी निर्देशक महनाज मोहम्मदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27वां केरल फिल्म फेस्टिवल 2022 शुरू हो चुका है। इसमें देश और दुनियाभर के फिल्ममेकर और मनोरंजन जगत से जुड़े हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बेहतरीन फिल्मों को भी दिखाया जा रहा है। लेकिन अब फिल्म फेस्टिवल फिल्मों या सितारों की वजह से नहीं ईरानी निर्देशक की वजह से सुर्खियों में आ गया है। ईरानी निर्देशक महनाज मोहम्मदी ने फिल्म फेस्टिवल में अपने कटे हुए बाल भेजे हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

केरल फिल्म फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार से हुआ है। इसमें ईरानी निर्देशक महनाज मोहम्मदी को 'स्पिरिट ऑफ सिनेमा' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन ईरान में महिलाओं के हक के लिए महीनों से चल रही लड़ाई के कारण वह फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाईं। ऐसे में उन्होंने अपनी ग्रीक फिल्ममेकर एथीना रेचल त्संगारी के हाथों अपने कटे हुए बाल भेजे। ऐसे में एथेना ने उनका अवॉर्ड लिया और दर्शकों को उनके कटे बालों के साथ उनका संदेश भी दिया।

Ranbir Kapoor: बेटी के लिए काम से ब्रेक लेंगे रणबीर! बोले- जब आलिया शूट पर होंगी तो मैं रखूंगा राहा का ख्याल
 
विज्ञापन

एथीना ने महनाज मोहम्मदी के एक संदेश को भी पढ़कर सुनाया। उसमें लिखा था, 'ये मेरे बाल हैं, जिन्हें मैंने अपना दर्द दिखाने के लिए काट दिया है। ये मेरे दर्द को दिखाते हैं। मैं ये आपको भेज रही हूं क्योंकि इन दिनों हमें अपने समान अधिकारों को पाने के लिए एकता की जरूरत है।' इसके साथ उन्होंने दर्शकों से 'जेन, जेन्दगी, आजादी' यानी औरतें, जिंदगी और आजादी का नारा लगाने की भी गुजारिश की। 

Karan Johar: बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की करण जौहर ने बताई वजह, खुद को दोषी मानने के साथ दी यह सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें