फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Warrior: मुंबई शहर में कोरोना के खात्मे की कहानी बताती है कोविड वॉरियर, शाहरुख खान समेत कई सितारों ने की पढ़ने की अपील

Tue, 24 May 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस का देश पर भी गंभीर असर देखने को मिला था। इस महामारी की मार सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस का देश पर भी गंभीर असर देखने को मिला था। इस महामारी की मार सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को झेलनी पड़ी। कोरोना काल के उस भयावह मंजर को देख हर कोई सहम उठा था। ऐसे में अब उस मंजर की कहानी और उसे खत्म करने की कहानी पर एक किताब लिखी गई है। हाल ही में बॉलीवुड के बाहशाह अभिनेता शाहरुख खान ने इस किताब की तारीफ करते हुए लोगों से इसे पड़ने की अपील है।  

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : social media

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने इस किताब के बारे में जानकारी दी। शाहरुख ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए एक्टर ने लिखा, टीम बीएमसी द्वारा कोविड वायरस को सफलतापूर्वक चेज करने और उसे खत्म करने की एक अद्भुत सच्ची कहानी। एक बार अवश्य पढ़ें। कृपया सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/किताबों की दुकानों पर अपनी किताब खरीदें। इकबाल सिंह चहल क्षमा करें, मैं इस पुस्तक के विमोचन में नहीं आ सका।

अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस किताब के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, इकबाल सिंह चहल की कोविड वारियर एक आंख खोलने वाली है। दुनिया को यह जानने की जरूरत है कि मुंबई में क्या हुआ और किताब यह सब कहती है।

विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी इस किताब की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह एक वास्तविकता थी जिसके साथ हम दो साल से अधिक समय तक रहे। और यह किताब उसके सच को आपके करीब लाने का प्रयास है। जल्द से जल्द 'कोविड वॉरियर' की अपनी कॉपी प्राप्त करें। ऑनलाइन और किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान, कपिल शर्मा, संजय दत्त, अनिल कपूर, सोनू सूद जैसे कलाकारों ने भी लोगों से इस किताब को पढ़ने की अपील की। 





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें