स्टेडियम में दिखीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद स्टेडियम में जाते हुए देखा गया। वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए। अनुष्का को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। फैंस का मानना है कि अनुष्का, विराट के लिए भाग्यशाली हैं और उनके आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।
गले में दिखी कंठी माला और भक्ति का रंग
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अनुष्का स्टेडियम के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) टीम से जुड़ी अन्य महिलाओं से बातचीत करती और खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान लोगों का ध्यान उनके गले में पहनी कंठी माला पर गया। पिछले कुछ साल में विराट और अनुष्का का झुकाव अध्यात्म की तरफ काफी बढ़ा है।
उन्हें अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देखा गया है। कुछ दिनों पहले क्वालिफायर मैच के दौरान अनुष्का की उंगली में 'जाप करने वाली मशीन' भी देखी गई थी, जो भगवान पर उनके गहरे विश्वास को दिखाती है।
क्या विराट कोहली जीतेंगे आईपीएल की ट्रॉफी?
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB), फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना कर रही है। अगर आज बैंगलुरू यह मैच जीत जाती है, तो वह लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन जाएगी।
इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए अनुष्का भी वहां मौजूद हैं। अगर विराट की टीम जीतती है, तो अनुष्का भी इस जीत का जश्न मनाती दिखेंगी। हालांकि, बैंगलुरू आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी उठा पाएगी या नहीं, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Karuppu Vs Drishyam 3: 17वें दिन कैसी रही 'करुप्पु' की कमाई, जानें 'दृश्यम 3' का रविवार का कलेक्शन