7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंडिनय प्रीमियर लीग की (IPL-11) ओपनिंग सेरेमनी हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस मेगा इवेंट के लिए तैयार हैं। इसके पहले खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह इवेंट में 15 मिनट के लिए आयोजकों से 5 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। वही अब ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनते ही खुद रणवीर सिंह भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
सूत्रों की माने तो वरुण धवन को ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस करने के लिए 6 करोड़ ऑफर किए गए है। अब तक के अपडेट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए सबसे ज्यादा फीस मिलने वाली थी। मगर अब ताजा जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह नहीं बल्कि वरुण धवन को परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डीएनए के मुताबिक- ऑर्गनाइजर्स ने वरुण धवन को रणवीर सिंह से कही ज्यादा पैसे ऑफर किए हैं, जिसके बाद वह इस साल के लिए सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाले एक्टर बन गए हैं। डीएनए ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि वरुण धवन को तकरीबन 6 करोड़ रुपए मिलने जा रहे हैं। हालांकि सही-सही आंकड़े इस बारे में अब तक जारी नहीं किए गए हैं।
बता दें कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा जैसे सितारें परफॉर्मेंस दे चुके हैं। इस बार वरुण और रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों के भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की चर्चाएं हैं।