इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट का चयन तब कर लिया गया था जब उनकी फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर रिलीज भी नहीं हुई थी। फिल्म के निर्माता और निर्देशकों की पहली पसंद आलिया भट्ट ही थीं वह किसी और को अभिनेत्री के रूप में नहीं रखना चाहते थे।
आलिया ने लिया ट्यूशन
इस फिल्म में आलिया भट्ट एक तमिल लड़की बनी हैं। फिल्म के ज्यादातार संवाद तो हिंदी में हैं लेकिन कहीं-कहीं आलिया भट्ट तमिल बोलती नजर आएंगी। फिल्म में अपने संवादों को रियल टच देने के लिए आलिया भट्ट ने तमिल सीखने के लिए बकायदा क्लास ली है।
आईआईएम में शूटिंग
फिल्म की कहानी आईआईएम अहमदाबाद की है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा तो दूसरे कॉलेजों में शूट हुआ है लेकिन फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग आईआईएम अहमदाबाद के कैंपस में हुई है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि कहानी रियल लगे।
सच में थे बाप से टकराव
फिल्म टू स्टेट्स चेतन भगत के इसी नाम से लिखे हुए उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास में लड़के का अपने बाप से टकराव दिखाया जाता है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान चेतन भगत ने स्पष्ट भी किया कि उनके और उनके बाप के बीच एक टकराव हमेशा से ही रहा है।
मोहब्बत की भी अफवाह
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर काफी करीब आए। इनके बीच अफेयर की भी खबरें उड़ीं। बातें तो इतनी तक हो गईं कि इनके बीच मंगनी होने वाली है। बाद में पता चला कि यह सब सिर्फ फिल्म को हिट कराने का नुस्खा था। इसके अलावा फिल्म में आलिया और अर्जुन के किस सीन भी चर्चाओं में रहे।