फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और पुत्र की कहानी है सत्याग्रहः प्रकाश झा

Tue, 27 Aug 2013 04:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश झा उस मध्यमार्गीय सिनेमा के हिमायती हैं, जिसमें मनोरंजन के साथ मैसेज भी होता है। जल्द ही उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' रिलीज होगी। अमर उजाला की प्रकाश झा से एक संक्षिप्त बातचीत
विज्ञापन


'सत्याग्रह' बनाने का विचार कहां से आया?

देश में जो कुछ चल रहा है, उसी ने मुझे सत्याग्रह के लिए प्रेरित किया। बस, मुझे एक कहानी की तलाश थी। जैसे ही कहानी मिली, फिल्म शुरू कर दी।

तो क्या यह धरने और नारेबाजी वाली फिल्म है?

इसमें एक पिता और पुत्र की कहानी है। विचारों का टकराव है। यह एक इमोशनल स्टोरी है।

अब आप बड़ी से बड़ी स्टारकास्ट को मैनेज करने में माहिर हो चुके हैं?

मैनेज करनेवाली कोई बात नहीं है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि बच्चन साहब, अजय देवगन और करीना कपूर जैसे बड़े स्टार मुझ पर यकीन करते हैं।

फिल्म में गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजा राम... का इस्तेमाल किया गया है। किसी को कोई आपत्ति तो नहीं हुई?

भई, इस भजन पर किसी का कॉपीराइट तो है नहीं। हमारी फिल्म की कहानी को इसकी जरूरत थी, सो रख लिया है। सलीम सुलेमान की जोड़ी ने इसे अपने संगीत में पिरोया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें