फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता माइकल मैडसेन की भारतीय सिनेमा में होगी एंट्री!

Mon, 18 Mar 2019 02:12 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
विज्ञापन
r madhvan - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
पद्म सम्मान से सम्मानित हुए मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक बना रहे अभिनेता आर माधवन अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बन चुके हैं। उनके निर्देशन में बन रही बायोपिक रॉकेट्री के अलावा अब उनके पास हॉलीवुड के तमाम स्टूडियोज के भी फोन आ रहे हैं। ऐसे ही एक फोन के तार पकड़कर वह मशहूर अभिनेता माइकल मैडसेन को अपनी एक फिल्म के लिए खींच लाए हैं।
विज्ञापन


जी हां, भारतीय सिनेमा में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता माइकल मैडसेन की एंट्री होने जा रही है। माइकल, आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'साइलेंस' में अपने एक्शन से दर्शकों के होश उड़ाते नजर आएंगे। इस फिल्म को हेमंत मधुकर निर्देशित कर रहे हैं। माइकल मैडसेन 100 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

माधवन इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी में है, फिल्म के तमिल के अलावा तेलुगू और अंग्रेजी में रिलीज होने की बात पहले से तय है। फिल्म का टीजर भी माधवन अब अमेरिका में ही रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें