फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसलेरी के पानी से नहाता है ये एक्टर, इंफ्लुएंसर ने किया खुलासा; ओरी ने दिया रिएक्शन, फैंस ने लिया किसका नाम?

Sat, 02 May 2026 10:58 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actor Bathes With Bisleri Water: बॉलीवुड की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली एक इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि एक एक्टर बिसलेरी के पानी से नहाता है। इस दावे पर इंफ्लुएंसर ओरी और बाकी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। 
 
विज्ञापन
कौन सा बॉलीवुड एक्टर बिसलेरी के पानी से नहाता है? - फोटो : इंस्टाग्राम@rodh.mov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर्स के नखरों का जिक्र कई बार सुनने को मिलता है। इस वजह से कई फिल्ममेकर्स भी परेशान रहते हैं। हाल ही में एक इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया बताया कि बॉलीवुड का एक एक्टर बिसलेरी के पानी से सेट पर नहाता है। इस दावे के बाद यूजर्स ने रिएक्शन में कई एक्टर्स का नाम लिया। जानिए, फैंस की नजर में कौन है वो एक्टर।

विज्ञापन


बिना नाम लिए किया एक्टर का जिक्र 
एक इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह टीवी और फिल्म में काम करती हैं। वह अपनी रील में कहती हैं, ‘एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी है, बहुत नखरें दिखाता है। वह सिर्फ बिसलेरी के पानी से नहाता है। तो हमें यह देखना हाता था कि एक पूरी टंकी बिसलेरी के पानी से भरी हो, जिससे वह एक्टर नहा सके।’ इंफ्लुएंसर आगे कहती हैं कि आप सोचिए वो एक्टर कौन होगा? इस सवाल के जवाब में सबसे पहले बॉलीवुड स्टार किड्स के दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी जवाब देते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

ओरी ने मजाकिया ढंग से दिया जवाब, फैंस ने लिया किसका नाम
इस वायरल वीडियो पर ओरी ने भी रिएक्शन दिया है। वह कमेंट में लिखते हैं, ‘मुझे पूरा यकीन है कि मैंने आपसे और बाकी सभी से लोगों को NDA पर साइन करवाए थे। बहुत जल्द ही आपको मेरी लीगल टीम की तरफ से संपर्क किया जाएगा।’ आगे वह हंसने वाले इमोजी बनाते हैं। 
सोशल मीडिया यूजर्स की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर का नाम लिया है। वहीं कुछ यूजर्स को लगता है कि ऋतिक रोशन भी वह एक्टर हो सकते हैं, जो बिसलेरी के पानी से नहाते होंगे। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें