कन्नड़ फिल्ममेकर इंद्रजीत लंकेश गुरुवार को बंगलूरू में केंद्रीय अपराध शाखा के ऑफिस पहुंचे। इंद्रजीत ने दावा किया था कि कन्नड़ फिल्म उद्योग में ड्रग और नशीली दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कम से कम 15 लोगों के शामिल होने की बात कही थी।
लंकेश ने बताया था कि 'मैंने लगभग 15 लोगों के नाम बताए हैं, जिन्हें मैं ड्रग माफिया के तौर पर जानता हूं।' केंद्रीय अपराध शाखा ने इस बारे में लंकेश से सोमवार को भी लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की थी।
फिल्म निर्माता ने कहा कि वह उद्योग में नशीली दवाओं के उपयोग को उजागर करना चाहते थे। इस बीच, पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। इंद्रजीत लंकेश ने ये आरोप अभिनेता चिरंजीवी सरजा की मौत के बाद लगाए थे।