रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को मेक माई ट्रिप का विज्ञापन करना मुश्किल में डाल सकता है। एक वकील ने कंपनी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए इन दोनों सितारों को कानूनी नोटिस भेजा है। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के वकील नरेंद्र सिंह ने अभिनेता रणवीर सिंह को ट्विटर पर नोटिस भेजा है। उनके पास रणवीर के घर का पता नहीं था इसलिए उन्हें ट्विटर के माध्यम से नोटिस देने का विचार आया भेजा।
सिंह के अनुसार, रणवीर सिंह मेक माई ट्रिप के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके विज्ञापन को देखकर सूरज कुमार राय नाम के व्यक्ति ने एक बुकिंग कराई। मेक माई ट्रिप ने एक होटल में दो रात और तीन दिन की बुकिंग के लिए पैसे भी जमा करवा लिए। तय तारीख पर जब सूरज होटल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मेक माई ट्रिप ने रहने का कोई इंतजाम नहीं किया है।
सूरज के केस को नरेन्द्र ने अपने हाथ में लिया और इस पर कानूनी कार्रवाई की ठानी। उनके अनुसार, कंपनी ने तो उपभोक्ता के साथ धोखा किया ही है, रणवीर सिंह और आलिया कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं तो उनका भी ये फर्ज बनता है कि वो ऐसा कोई काम न करें कि ग्राहकों तक गलत जानकारी पहुंचे।