रणबीर कपूर और इंदिरा कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर ने किया ट्रोर्ल्स का सामना
अपनी बातचीत में आगे इंदिरा ने कहा, ‘रणबीर को बुरी तरह ट्रोल किया गया। लेकिन उस आदमी ने एक शब्द भी नहीं बोला और न ही कोई प्रतिक्रिया दी। वह सीधे सेट पर आए और अपना 200 प्रतिशत दिया। मुझे लगता है कि इनमें से कुछ ट्रोलर्स को पैसे दिए गए थे। कुछ लोगों को लगा था कि रामायण सफल नहीं होगी।’
ट्रोल करने के पहले फिल्म को समझना चाहिए
अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने कहा, ‘ट्रोलिंग करने से पहले, यह समझना जरूरी है कि हमने इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबर स्टेज पर लाने का प्रयास किया। धुरंधर को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन वह एक बड़ी सफलता साबित हुई। लेकिन मैं रामायण की तुलना किसी और फिल्म से नहीं करना चाहूंगी। यह बेमिसाल और शानदार है। हमें बेहद खुशी है कि हमने दुनियाभर के दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म बनाई।’
‘रामायण’ की कमाई कितनी?
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।