फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' की कौशल्या को किसने दिए ताने: 'बीफ खाने वाले की मां बनी हो', इंदिरा कृष्णन ने सुनाया किस्सा

Fri, 13 Nov 2026 01:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्म ‘रामायण’ की ट्रोलिंग पर अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने अपनी राय रखी। 
  • उन्होंने रणबीर के बीफ बयान के बारे में भी काफी कुछ कहा। 
  •  एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में रणबीर की मां का रोल करने पर लोग उन्हें नकारात्मक मैसेज भेजते थे।
विज्ञापन
इंदिरा कृष्णन, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के बाद इसे दर्शकों और सेलेब्स से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कौशल्या का किरदार अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने निभाया है। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने रणबीर की ट्रोलिंग और फिल्म को लेकर नकारात्मक टिप्पणी पर बात की।

रणबीर के बीफ पर बवाल 

विज्ञापन

अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने बताया कि ‘रामायण’ बनाना नमित मल्होत्रा के लिए आसान नहीं था। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को कास्ट करना सबसे बड़ी चुनौती थी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘उन्होंने तमाम बाधाओं को तोड़ते हुए रामायण को आज की दुनिया के सामने पेश करने के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं। लेकिन फिल्म देखने से पहले, अधिकांश दर्शक आश्वस्त नहीं थे। रणबीर को राम के रोल के लिए चुने जाने पर दर्शक लगभग निराश हो गए थे। मुझे याद है मुझे ऐसे मैसेज मिले थे जिनमें लिखा था कि आप बीफ खाने वाले की मां का रोल निभा रही हैं?'

Trending Videos

रणबीर कपूर और इंदिरा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोर्ल्स का रणबीर ने किया सामना 
अपनी बातचीत में आगे इंदिरा ने न्यूज 18 से कहा, ‘रणबीर को बुरी तरह ट्रोल किया गया। लेकिन उस आदमी ने एक शब्द भी नहीं बोला और न ही कोई प्रतिक्रिया दी। वह सीधे सेट पर आए और अपना 200 प्रतिशत दिया। मुझे लगता है कि इनमें से कुछ ट्रोलर्स को पैसे दिए गए थे। कुछ लोगों को लगा था कि रामायण सफल नहीं होगी।’

ट्रोल करने के पहले फिल्म को समझना चाहिए
अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने कहा, ‘ट्रोलिंग करने से पहले, यह समझना जरूरी है कि हमने इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबर स्टेज पर लाने का प्रयास किया। धुरंधर को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन वह एक बड़ी सफलता साबित हुई। लेकिन मैं रामायण की तुलना किसी और फिल्म से नहीं करना चाहूंगी। यह बेमिसाल और शानदार है। हमें बेहद खुशी है कि हमने दुनियाभर के दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म बनाई।’

विज्ञापन

'रामायण' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘रामायण’ की कमाई कितनी? 
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें