फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kavita Devi Biopic: पहली भारतीय महिला WWE रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

36 साल की कविता देवी और दुनिया भर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
कविता देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान कविता देवी की पहचान दुनिया में एक ऐसे शख्स के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं। इन्हीं कविता देवी पर एक अब एक बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है। कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे हैं और वह इसे भव्य अंदाज में बनाने का इरादा रखती हैं।

विज्ञापन

Alaya F: पहली बार मां पूजा और नाना कबीर बेदी के साथ स्क्रीन पर दिखेंगी अलाया एफ, इस शो में आएंगी नजर

जानकारी के मुताबिक 36 साल की कविता देवी और दुनिया भर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने खुद को बता दिया 'मूर्ख', हुई ऐसी चूक कि मांगनी पड़ गई माफी

कविता देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हरियाणा में जींद जिले के एक छोटे से गांव मालवी में एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे।
Swatantrya Veer Savarkar: गांधी पर निशाना साधती आनंद पंडित की फिल्म, रणदीप ने फिर काया परिवर्तन से चौंकाया

प्रीति अग्रवाल बताती हैं, ‘कविता देवी की पूरी जिंदगी बेहद प्रेरणादायक रही है। जिंदगी के हर मोड़ पर उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया और जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। WWE हमेशा से मर्दों का खेल माना जाता रहा है। बाद में दुनिया भर की महिलाएं भी इस खेल में शिरकत करने लगीं, मगर इस बेहद लोकप्रिय खेल में भारतीय महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। ऐसे में कविता देवी ने दिखाया कि भारतीय महिलाओं में कितना दम है और उन्होंने WWE के रिंग में कूदने का फैसला किया। शादी के बाद कविता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इस खेल से किनारा करने का फैसला किया था, मगर अपने पति से मिले के बाद उन्होंने आगे भी WWE में खेलना जारी रखा।’
Alia Bhatt: 'माफ कीजिए! मैं...,' बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड मिलने पर आलिया भट्ट गदगद, इस वजह से मांगी माफी
विज्ञापन

फिल्म में इस बात को भी रेखांकित किया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं। इरफान खान स्टारर चर्चित फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' के निर्माताओं में से एक और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर 'मैं अटल हूं' के निर्माण में साझेदार निर्माता जीशान अहमद कविता देवी की बायोपिक के निर्माण को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह बताते हैं कि फिलहाल कविता देवी पर प्रस्तावित फिल्म की पटकथा पर काम तेजी चल रहा है और  लेखन कार्य पूरा हो जाने के बाद इस शूटिंग शेड्यूल और कलाकारों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल? एक्टर का चौंका देने वाला खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें