फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: शादी पर क्या कह गए जावेद अख्तर, बोले-'वे और शबाना एक विवाहित जोड़े से ज्यादा...'

Sun, 24 Nov 2024 11:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में जावेद अख्तर ने शादी को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान के बाद से ही शादी से जुड़ा मुद्दा चर्चा में आ गया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक बहस खड़ी हो गई है। आखिर क्या बोले जावेद शादी के बारे में जानिए। 
 
विज्ञापन
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शादी के बारे में अपनी सोच  को साझा किया। जिसमें उन्होंने अपनी शादी का भी जिक्र किया। पत्नी शबाना आजमी से अपने रिश्ते को लेकर एक जरूरी बात भी बताई। 

विज्ञापन

शादी को बेकार बता दिया 
हाल ही में लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने शादी करने को लेकर एक बयान दिया, जिसमें वह इस रिश्ते को अहमियत नहीं देने की बात करते हैं। हालिया इंटरव्यू में वह शादी को एक पुराने समय की सोच बताते हैं। जावेद कहते हैं, 'शादी-वादी बेकार काम है और वे शायद ही शादीशुदा हों।' जावेद इंटरव्यू में आगे बताते हैं कि वे और शबाना एक विवाहित जोड़े से ज्यादा दोस्त की तरह हैं।

सफल शादी का राज भी साझा किया 
जावेद आगे कहते हैं कि उनके विचार में एक सफल शादी का राज यह है कि क्या जीवनसाथी वास्तव में दोस्त हैं। वह यह भी कहते हैं कि दो लोग तभी खुशी से साथ रह सकते हैं, जब उनमें आपसी सम्मान हो। साथ ही दोनों एक-दूसरे को पूरा स्पेस देते हों, क्योंकि आपका साथी भी एक अलग इंसान है, उसके भी सपने हैं, इच्छाएं हैं। आपको इन बातों को भी अहमियत देनी चाहिए। जावेद यह भी कहते हैं कि कोई रिश्ता तभी सफल होता, जब उसमें दोनों लोग संतुष्ट महसूस कर रहे हों। आखिर में जावदे यह भी कहते हैं कि सम्मान के बिना प्यार बेकार की बात है।
विज्ञापन

शबाना और जावेद का रिश्ता 

शबाना आजमी और जावेद अख्तर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं। उनकी इस खुशहाली का राज जावेद की यही सोच है। जावेद और शबाना दोनों ने बॉलीवुड में अपने-अपने क्षेत्र में अलग और बड़ा मुकाम बनाया है, क्योंकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को पति और पत्नी से ज्यादा दोस्त माना। दोनों एक-दूसरे की राह में कभी बाधा नहीं बने।

Javed Akhtar: 'एनिमल' फिल्म की आलोचना के बाद जावेद अख्तर का इसके दर्शकों पर कटाक्ष, बोले- असल समस्या ये है 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें