फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jains Wife Passed Away: संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी का निधन, सोमवार को होंगी पंचतत्व में विलीन

Sun, 06 Apr 2025 08:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत संगीतकार, गायक रविंद्र जैन की पत्नी का 6 अप्रैल 2025 रविवार सुबह निधन हो गया। इस खबर से परिवार शोकाकुल है।

विज्ञापन
दिवंगत रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन - फोटो : फैसबुक@NupurDeRoyMusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्ति गीत गाने वाले, अपने संगीत की धुनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की खबर है। 6 अप्रैल 2025 सुबह 11 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने दी निधन की जानकारी 
दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की जानकारी परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार के अनुसार दिव्या जैन के निधन का समय सुबह 11 बजकर 11 मिनट है। इस क्षण पर उनका स्वर्गवास हुआ। परिवार उनके निधन से काफी दुखी है।  

ये खबर भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez Mother Death: जैकलीन की मां का निधन, अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचीं अभिनेत्री

सोमवार को होगा दाह संस्कार 
परिवार ने ही जानकारी दी है कि सोमवार यानी 7 अप्रैल 2025 को 11 बजे उनका दाह संस्कार सांताक्रूज क्रिमिनेशन ग्राउंड, शास्त्री नगर मुंबई में होगा।  

ये खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा परिवार, आमिर खान-आशा पारेख समेत पहुंचे ये सितारे

रविंद्र जैन का ताउम्र दिया साथ 
रवींद्र जैन जन्म से ही देख नहीं सकते हैं लेकिन वह प्रतिभा के बहुत धनी थे। संगीतकार, गायक के तौर पर भक्ति गीत गाकर वह दर्शकों के बीच मशहूर हुए। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल के भी संगीत तैयार किया, इसमें रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ शामिल है। साथ ही रविंद्र जैन ने ‘श्री कृष्णा’, ‘अलिफ लैला’, ‘जय गंगा मैया’, ‘जय महालक्ष्मी’, ‘श्री ब्रह्मा विष्णु महेश’, ‘साईं बाबा’, ‘जय मां दुर्गा, ‘जय हनुमान’, ‘संकट मोचन हनुमान’ और ‘महाभारत’ जैसी सीरियल के लिए संगीत दिया। इस यात्रा में पत्नी दिव्या जैन का साथ भी उन्हें मिला। वह जीवन के हर पड़ाव पर वह रविंद्र जैन के साथ खड़ी रहीं। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आयुष्मान है। साल 2015 में 09 अक्टूबर को रविंद्र जैन का निधन हुआ। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें