पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है, कि अरुणिता सुर्ख लहंगा पहने दुल्हन बनी हुई हैं तो वहीं पवनदीप ने भी गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों के गले में जयमाला पड़ी है और देखने में लग रहा है कि वे शादी के मंडप में हैं और फेरे लेने जा रहे हैं।
पवनदीप और अरुणिता के दुल्हा-दुल्हन वाले फोटो की सच्चाई-
सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें अरुणिता और पवनदीप दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद जहां लोगों चौंक रहे हैं तो वहीं फैंस इस चर्चित जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। फिलहाल आपको बता दें कि ये फोटो सच नहीं है और यह किसी शूट का हिस्सा भी नहीं है। इसे एडिट करके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आप इनको ऐसे देखना चाहते हैं, इस पोस्ट के जवाब में ज्यादातर यूजर्स 'हां' कह रहे हैं।