प्रमुख भारतीय फिल्म महोत्व में से एक
दुनिया के प्रमुख और सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव पिछले दो वर्षों से आयोजित किया गया था। इस साल भी ये फेस्टिवल एक बार फिर आयोजित किया जाएगा। हालांकि वर्तमान समय को देखते हुए यह व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों तरह से वापसी कर रहा है। बता दें कि कोविड शुरू होने से पहले साल 2019 में शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, विजय सेतुपति, रीमा दास, तब्बू, करण जौहर आदि सिनेमा के दिग्गजों द्वारा ये कार्यक्रम होस्ट किया गया था।
इस दिन होगी महोत्सव की शुरुआत
मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 अगस्त की रात में किया जाएगा और 14 अगस्त को पुरस्कार समारोह होगा। फेस्टिवल के लिए 23 भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है। सिनेमा की विविधता का जश्न मनाने के लिए कई भारतीय सितारे भी कार्यक्रम में शिरकत करने मेलबर्न पहुंचेंगे।
फेस्टिवल में हिस्सा लेने को उत्सुक हैं कपिल देव
इंडियन फिल्म फेस्टविल 2022 का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए कपिल देव ने कहा 'मैं भारतीय फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। बेस्ट भारतीय सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए यह एक ग्रेट प्लेटफार्म है। मैं वास्तव में मानता हूं कि खेल और सिनेमा न केवल भारतीयों के लिए बल्कि विभिन्न समुदायों और देशों के लिए दो प्रमुख सांस्कृतिक अनुभव हैं, जो हमें एक साथ बांधते हैं।
कपिल देव ने आगे बात करते हुए कहा, 'यह दशकों से कुछ ऐसा है, जिसने लोगों को एकजुट किया है। यह एक गहरा भावनात्मक संबंध है। सिनेमा और खेल दोनों के लिए हमारा प्यार है और जब वे एक साथ आते हैं तो यह सभी के लिए एक पुरस्कृत अनुभव होता है।