फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल करेगा ऋषि, सुशांत और इरफान को याद, तीनों सितारों की ये फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित

Tue, 27 Oct 2020 09:45 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के चाहने वाले पूरी दुनिया में जहां जहां भी हैं, सब इस साल एक के बाद एक ऐसी सूचनाओँ से व्यथित रहे, जो उन्हें इस कोरोना संक्रमण काल के दौरान मिलती रहीं। इस साल हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारों ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत को मेलबोर्न फिल्म फेस्टिवल में खास तौर से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान इरफान की चर्चित फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न ने इस साल हिंदी सिनेमा के उन बड़े सितारों को श्रद्धांजलि देने के लिए जो खास आयोजन किया है, उसमें ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ शामिल की गई है। उमेश शुक्ला निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने बाप बेटे का रोल किया है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए फेस्टिवल आयोजन समिति ने फिल्म ‘केदारनाथ’ को चुना है।

विज्ञापन

इरफान खान - फोटो : फाइल फोटो
इरफान की फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ स्कॉर्पियन्स’ साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म है जिसमें राजस्थान के उस कबीले के कहानी है जिसके लोग बिच्छू के जानलेवा दंश का उपचार गाना गाकर करते रहे हैं। फिल्म का प्रीमियर तब लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। ये फिल्म फ्रांस, स्विटजरलैंड और सिंगापुर के निर्माताओं के सहयोग से बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें