फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी भारत के नाम, अजय देवगन ने कहा ‘चैंपियन'; नुसरत और ईशान खट्टर समेत सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Reaction: टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर ली है। इस जीत की वजह से देशभर के क्रिकेट फैंस खुश है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
सेलेब्स ने बनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स भी फूले नहीं समा रहे हैं। अजय देवगन, ईशान खट्टर और नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया है। कई और सेलेब्स भी इस जीत पर रिएक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अजय देवगन ने टीम इंडिया को कहा चैंपियन 
चिल्ला-चिल्लाकर मेरा गला रुंध गया है लेकिन अब मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही। टीम इंडिया तुमने आज रात करोड़ों दिलों को गर्व से भर दिया है। एक बार फिर चैंपियंस बन गए।

विज्ञापन


खुशी से नाचने लगी नुसरत भरुचा

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने टीवी टी20 वर्ल्ड कप देखा। जब टीम इंडिया ने मैच जीता तो वह खुशी ने नाचने लगी। उनकी हंसी बता रही थी, वह इस जीत की वजह से बहुत खुश हैं। 



अनुपम खेर ने कहा- जय हिंद
अनुपम खेर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया और लिखा, ‘इंडिया चैंपियन है। जय हिंद।’ टीम इंडिया और वर्ल्डकप के हैशटैग इस्तेमाल किया।
 
ईशान खट्टर ने भी मनाया जश्न
ईशान खट्टर किसी शूट के दौरान मैच देख रहे थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए चैंपियंस को बधाई दी। 



मृणाल ठाकुर और करण जौहर ने भी शेयर की पोस्ट 
करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म से काजोल के किरदार वाली एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाती हैं। इस तरह करण ने अपनी खुशी काे जाहिर किया। वहीं मृणाल ठाकुर ने अपने पापा के साथ मैच देखा और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें