फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में '83' का पोस्टर लॉन्च करेगी विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम

Sat, 25 Jan 2020 12:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

क्रिकेट के इतिहास में शनिवार 25 जनवरी का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इस दिन चेन्नई में भारत के पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर बन रही फिल्म 83 में क्रिकेट खिलाड़ी बने कलाकार और ये वर्ल्ड कप जीतने वाले तमाम महान खिलाड़ी अपने उस समय के कप्तान कपिल देव के साथ एकत्रित होने जा रहे हैं। मौका होगा इस फिल्म के विशाल पोस्टर लॉन्च का और इस मौके पर खास तौर से दोनों असल और फिल्मी टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे, कमल हासन।

विज्ञापन


चेन्नई में शनिवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सितारों से सजा होगा। इस चेन्नई दौरे के विशेष आकर्षण में एक बस भी शामिल है जिस पर कपिल देव लिखा होगा और साथ ही कई जगहों पर एक खास 60 फीट ऊंचा प्रतीक चिन्ह भी स्थापित किया जाएगा। कमल हसन और नागार्जुन दोनों ही भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध और बहुआयामी व्यक्तित्व हैं और इन दोनों ने अपनी अपनी भाषाओं में फिल्म 83 को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

फिल्म '83 का हिस्सा बनने की खुशी जाहिर करते हुए कमल हासन कहते हैं, "मैं फिल्म 83 का तमिल संस्करण पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। भारतीय टीम की जीत हर भारतीय को यह बताती है कि जहां इच्छा है, वहां एक रास्ता भी है। जिसे असंभव माना जाता था, वह विशुद्ध रूप से विश्वास और दृढ़ विश्वास के कारण संभव हुआ। यह सच जीवन के सभी क्षेत्रों में लागू होता है। मुझे अपने लोगों के सामने कपिल देव की कप्तानी के नेतृत्व वाली उस प्रेरक टीम की कहानी पेश करने की खुशी है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़कर भारत की पहली सबसे बड़ी खेल जीत हासिल की।”

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें