फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो में भारतीय मूल के स्टैंड-अप कॉमेडियन की मौत, परफॉर्मेंस समझ लोग बजाते रहे तालियां

Mon, 22 Jul 2019 12:02 PM IST
Mishra Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
manjunath naidu - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन की यहां खचाखच भरी भीड़ के सामने अभिनय करते समय तनाव और बेचैनी के कारण मंच पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंजूनाथ नायडू (36) को शुक्रवार को मंच पर अभिनय करते समय दिल का दौरा पड़ा। 
विज्ञापन


खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और बगल में रखी बेंच पर बैठ गए तथा मंच पर गिर पड़े। दर्शकों को लगा कि यह भी उनके हास्य कलाकारी का हिस्सा है। नायडू का जन्म अबू धाबी में हुआ था लेकिन बाद में वह दुबई में बस गए। उनके दोस्तों के अनुसार, ‘उनका अभिनय आखिरी था। वह मंच पर गए और अपनी कहानियों से लोगों को हंसा रहे थे। 

वह अपने पिता और अपने परिवार के बारे में बात कर रहे थे। फिर उन्होंने एक कहानी सुनाई कि वह कैसे तनाव और बेचैनी से गुजरे। कहानी सुनाने के एक मिनट के भीतर ही वह गिर पड़े।’ 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को लगा कि यह उनके अभिनय का हिस्सा है। उन्होंने इसे मजाक के तौर पर लिया। जानकारी के मुताबिक, नायडू के माता-पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में केवल एक भाई है। यहां कोई रिश्तेदार नहीं है। कला और हास्य की दुनिया के क्षेत्र से जुड़े सभी लोग ही उनका परिवार हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें