फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan-Manisha: वर्षों बाद फिर साथ दिखे कमल हासन-मनीषा कोइराला, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर डाली यह मांग

Sun, 30 Jun 2024 12:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में वह फिल्म के पहले भाग की अभिनेत्री रहीं मनीषा कोइराला के साथ दिखे। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
मनीषा कोइराला, कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन इन दिनों कल्कि 2898 एडी की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उन्होंने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में दर्शकों को उनकी अदाकारी खूब पसंद आ रही है। इसके बाद वह जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। मौजूदा समय में वह इस फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 12 जुलाई को प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Triptii Dimri: नेशनल क्रश कहे जाने पर तृप्ति डिमरी ने रखी अपनी बात, कहा- मुझे दर्शकों की ओर से..

वर्षों बाद साथ दिखे कमल-मनीषा
यह फिल्म इंडियन का सीक्वल है जो 27 साल पहले रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मनीषा कोइराला को अभिनेता कमल हासन के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें मनीषा ने खुद ही साझा की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री ऑल वाइट लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, कमल हासन ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Ajay Devgn-Amitabh Bachchan: अजय देवगन ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा, "वो बुद्धिमान हैं, क्योंकि.."

अभिनेत्री ने लिखा नोट
फोटो के साथ मनीषा ने कैप्शन में लिखा, "वह उन शानदार लोगों में से एक हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला..किताबें और फिल्में और अब फैशन उनकी दुनिया है। उन्होंने अद्भुत पुस्तकों को पढ़ने के लिए सुझाव दिया है, जो किसी के दिमाग और आत्मा को बेहतर बनाती हैं .. जीवन पर उनकी अनूठी और गहरी टिप्पणियों ने मुझे दशकों पहले चकित कर दिया था .. उनकी सिनेमाई समझ अद्वितीय है .. मैं उनके साथ लंबे समय तक बातचीत कर सकती हूं या उन्हें घंटों बात करते हुए सुन सकती हूं .. आप जो कुछ भी करते हैं और या आप जो भी हैं उसके लिए कमल हासन जी आपको धन्यवाद। जब भी मैं आपसे मिलता हूं, आप मुझे आश्चर्यचकित कर देते हैं।"

फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
इस तस्वीर के सामने आने के बाद प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। कई लोगों ने उन्हें एक साथ स्क्रीन पर फिर से देखने की इच्छा व्यक्त की। एक व्यक्ति ने लिखा, "आप दोनों को फिर से साथ देखना चाहता हूं। क्या हम कल्कि 2 या इंडियन 3 में यह उम्मीद कर सकते हैं?" एक अन्य ने लिखा, "आशा है कि आप इंडियन 2 में होंगी।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स दोनों की इस तस्वीर की जमकर सराहना कर रहे हैं। 
यह भी पढ़ें-  Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें