बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को रिलीज हुए लगभग 25 दिन हो गए हैं। आज भी इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया है। वहीं, अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रविवार का दिन अपने खास के साथ बिताते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ कार्तिक ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'रविवार मेरे तकिए के साथ।' कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। कई फैंस ने इन तस्वीरों को क्यूट बताया है। इसके अलावा, कुछ ने तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेजा है।