फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में शाहरुख, सलमान और अक्षय नहीं, 33 साल से मिथुन हैं सबके चहेते

विज्ञापन
विज्ञापन
कजाकिस्तान में यूं तो भारतीय फिल्में काफी देखी जाती हैं। लेकिन आज जब शाहरुख, सलमान, आमिर, अक्षय और अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्मों की चर्चा ही सुनने को मिलती है, तो शायद आपको ये जानकारी चौंका दे कि इस मुल्क में लोग पिछले 33 साल से मिथुन चक्रवर्ती के दीवाने हैं।
विज्ञापन


1982 में आई मिथुन चक्रवर्ती की 'डिस्को डांसर' के बाद से ही ये अभिनेता लगातार इस मुल्क के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 'डिस्को डांसर' के गाने 'जिमी जिमी जिमी आजा आजा' को सुनकर आज भी लोग वहां झूमते हैं।

कजाकिस्तान के लोग भारतीय लोगों को देखकर पूछते हैं कि आप भारत से आएं है फिर तो आप मिथुन को जरूर जानते होंगे। कजाकिस्तान के रहने वाले आजाद बताते हैं कि कि मिथुन की फाइट स्टाइल के लोग यहां दीवाने हैं और उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दुस्तानी फिल्मों के लिए कजाकिस्तान में है खास चैनल

कजाकिस्तान में एक खास टीवी चैनल खासतौर पर चलता है। जिस पर सिर्फ भारत की फिल्में, संगीत और अन्य कार्यक्रम आते हैं। ये चैनल यहां के लोगों में खूब मशहूर है। जिससे यहां भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता का अंदाजा होता है।

बॉलीवुड के सितारों की विदेशों में लोकप्रियता कोई नई बात नहीं है। शोमैन के नाम से जाने जाने वाले राजकपूर की फिल्मों को रुस में बेहद पसंद किया जाता था। शाहरुख और सलमान को खाड़ी देशों में खूब पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती 1988 से ही कजाकिस्तान के लोगों में अपनी जगह किस तरह से बनाए हुए है, इसकी बानगी तो हम आपको वहां के आजाद की जबान में बता ही चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें