फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- 'मैं उनसे प्रेरित हूं'

Thu, 08 May 2025 10:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahabharat Movie: आमिर खान ने हाल ही में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह 'महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बारे में दिलचस्प खुलासा किया। आइए जानते हैं क्या है वह...

विज्ञापन
Trending Videos

'महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं आमिर
आमिर खान लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में बात करते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है। न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया, "महाभारत बनाना मेरा सपना है, लेकिन यह बहुत मुश्किल है।" इस महीने की शुरुआत में आमिर ने पुष्टि की कि Mahabharat एक बड़ी फिल्म फ्रैंचाइजी होगी, जिसमें अलग-अलग निर्देशक अलग-अलग हिस्सों पर काम करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे भगवान कृष्ण का किरदार बहुत पसंद है। मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं।" 

बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी महाभारत'
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते क्योंकि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। कास्टिंग के बारे में आमिर ने बताया कि हर किरदार के लिए सही अभिनेताओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि कौन सा किरदार किसके लिए सही है।" उन्होंने यह भी साफ किया कि वह खुद इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे, क्योंकि यह इतना बड़ा प्रोजेक्ट है कि इसे एक फिल्म में नहीं बताया जा सकता। इसके लिए कई फिल्मों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, "यह कई फिल्मों की सीरीज होगी। हो सकता है कि हमें कई निर्देशकों की भी जरूरत पड़े।"

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली से विवाद के बीच अनुष्का का हाथ चूमते दिखे राहुल वैद्य, वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

 
विज्ञापन

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' नजर आएंगे, यह फिल्म उनकी फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। हाल ही में आमिर ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' का एक पोस्टर रिलीज किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: दिनेश विजन का ट्रिपल धमाल, 'भूल चूक माफ' के साथ दिखेगी 'परम सुंदरी' के अलावा 'थामा' की झलक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें