इम्तियाज ने बताई फिल्म के न चलने की वजह
कास्टिंग का किया बचाव
फिल्म की नाकामी के बाद सारा अली खान को उनके अभिनय के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। इस बातचीत में इम्तियाज ने साफ कहा कि असफलता का कारण कास्टिंग नहीं थी। उन्होंने कहा, "यह कास्टिंग की वजह से नहीं हुआ। सीक्वल बनाते वक्त एक मजबूत वजह होनी चाहिए। मेरे पास वजह थी, लेकिन मैं उसे ठीक से बता नहीं पाया। फिल्म की पब्लिसिटी में भी यह बात सामने नहीं आई।"
क्या अब भविष्य में सीक्वल नहीं बनाएंगे?
जब उनसे पूछा गया कि क्या 'लव आज कल 2' की नाकामी ने उन्हें सीक्वल बनाने से डरा दिया? इस पर इम्तियाज ने जवाब दिया, "हां, कुछ हद तक। मेरे पास 'लव आज कल 2' के लिए नई कहानी थी फिर भी फिल्म नहीं चली। तो जब तक बहुत जरूरी न हो मैं सीक्वल नहीं बनाना चाहता। लेकिन कभी न कहो कभी- 'रॉकस्टार 2' बनाना अच्छा हो सकता है।" इम्तियाज ने यह भी साफ किया कि वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर सीक्वल पर विचार कर सकते हैं।