फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हारे बारे में गलत सोचना मुमकिन नहीं’, इम्तियाज अली ने दीपिका पर दिए बयान पर दी सफाई; जानें क्या कुछ कहा?

Tue, 26 May 2026 10:19 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali On Deepika Padukone: इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण पर दिए गए अपने हालिया बयान को लेकर अब एक स्पष्टीकरण जारी किया है। जानिए इसमें इम्तियाज ने दीपिका को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। निर्देशक इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच हाल ही में इम्तियाज ने ‘कॉकटेल’ फिल्म में दीपिका पादुकोण की कास्टिंग पर अपने बयान को लेकर की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण दिया है। इम्तियाज ने अपने इंटरव्यू का एक वीडियो साझा किया और दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके प्रति कभी भी निगेटिव नहीं हो सकते।

अपने स्पष्टीकरण में इम्तियाज ने दीपिका पर जताया प्यार

विज्ञापन

अपने स्पष्टीकरण में इम्तियाज अली ने लिखा, ‘मेरी प्यारी और सबसे खूबसूरत दीपिका पादुकोण तुम मेरी सहेली हो, मेरी दोस्त हो, मेरी हंसी-मजाक की सबसे भरोसेमंद साथी हो। मुझे लगता है कि तुम मेरी मजाकिया टिप्पणियों को कभी गलत नहीं समझोगी क्योंकि तुम मुझसे कहीं ज्यादा जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।

तुम्हारी कितनी तारीफ करता हूं, तुम्हें कितना समझता हूं, तुम्हारी कितनी कद्र करता हूं। लेकिन मुझे बताया गया है कि तुम गलत समझ सकती हो और आहत हो सकती हो। इसलिए मैं तुमसे कह रहा हूं, कृपया ऐसा मत करना। तुम्हे लेकर निगेटिव सोचना इस जन्म में तो मुमकिन नहीं है।’
विज्ञापन


अभिनेत्री को अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए इम्तियाज ने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे तुम्हें इस तरह का स्पष्टीकरण लिखना पड़ेगा, लेकिन काफी समय हो गया है और मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

‘कॉकटेल’ की कास्टिंग पर दीपिका को लेकर इम्तियाज ने कही थी ये बात
इम्तियाज अली का ये स्पष्टीकरण 'कॉकटेल' फिल्म की कास्टिंग को लेकर दिए बयान के बाद आया है। अपने बयान में इम्तियाज ने दीपिका को लेकर कहा था कि फिल्म बनाते समय उन्हें वेरोनिका का किरदार दीपिका की इमेज से कितना अलग लगा था।

वायरल बयान में इम्तियाज ने दीपिका को लेकर कहा था, ‘दीपिका ने मुझे फोन किया और मैंने उनसे वेरोनिका का किरदार निभाने को कहा। वेरोनिका उस समय दीपिका की इमेज व पर्सैनॉलिटी से बिल्कुल अलग है। चूंकि मैं उनके साथ कई पार्टियों में जा चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि वह कितनी बिंदास और बेबाक हो सकती हैं।

उस समय उन्हें एक अच्छी लड़की के रूप में दिखाया जाता था। अब लोगों ने उनका असली चेहरा देख लिया है। मुझे लगा कि दीपिका के लिए यह एक नया अनुभव होगा।’ हालांकि, इस पूरे मामले पर दीपिका की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

12 जून को रिलीज होगी इम्तियाज की ‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है। यह विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक लव स्टोरी ड्रामा है। इसमें वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें