फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: 'चमकीला' के बाद इम्तियाज अली की एक और फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री, जानिए कहानी और रिलीज डेट

Sat, 14 Jun 2025 08:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali Next Film: फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के बाद दिलजीत दोसांझ एक बार फिर निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। 
विज्ञापन
इम्तियाज अली-दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता दिलजीत दोसांझ बीते वर्ष फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' मे नजर आए। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। इस फिल्म को खूब लोकप्रियता मिली। अब इम्तियाज की अगली फिल्म में भी दिलजीत की एंट्री हो गई है। 'चमकीला' जहां ओटीटी पर रिलीज हुई थी, वहीं इस बार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन

इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में बैसाखी के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलजीत के अलावा इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे सितारे नजर आएंगे। 

इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
इम्तियाज अली ने जताई खुशी
फिल्म के संगीत को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल पर है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म पर उत्साह जताते हुए इम्तियाज अली ने कवि मोमिन खां मोमिन की इन पक्तियों का जिक्र किया, 'तुम मेरे पास होते हो गोया, जब कोई दूसरा नहीं होता'। इम्तियाज अली ने आगे कहा, 'मोमिन क्या सच में प्यार खो सकता है? क्या किसी के दिल से घर छीना जा सकता है? इस फिल्म का बड़ा दिल है। इसका कैनवास बड़ा है, फिर भी यह बहुत निजी है।

शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
क्या है फिल्म की कहानी?
निर्देशक ने फिल्म की कहानी पर बात करते हुए कहा, 'यह एक लड़के और लड़की की कहानी है, लेकिन एक देश की भी है। हमें शुभकामनाएं दें, क्योंकि हम इस कहानी की धाराओं में गोता लगा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले साल आपके नजदीकी थिएटर में एक मार्मिक सिनेमाई अनुभव के साथ मुलाकात होगी'। इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने के लिए शरवरी भी काफी उत्साहित हैं। शरवरी आज 14 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Kajol: काम करने के घंटों को लेकर छिड़ी बहस पर काजोल की प्रतिक्रिया, बोलीं- मैंने कभी 20-30 घंटे काम नहीं किया
विज्ञापन

शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी का सपना हुआ पूरा
शरवरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुशी जाहित करते हुए लिखा है, 'मेरे जन्मदिन पर फिल्म का एलान, क्या सरप्राइज है। अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन! इम्तियाज अली सर, जब से मैंने एक कलाकार बनने का सपना देखा है, तब से मैं आपके निर्देशन में काम करने का सपना देख रही थी.. यह मेरे लिए सीखने का शानदार अनुभव होगा.. आपके विजन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है... मुझे चुनने के लिए शुक्रिया। नए सफर के लिए बहुत उत्साहित हूं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें