फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आमिर खान का पैसा मेरा नहीं है’, करोड़ों रुपए फीस मिलने पर हैरान थे इमरान खान; बोले- तब मैं सिर्फ 25 साल का था

Sun, 28 Dec 2025 09:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imran Khan On Bollywood Journey: इमरान खान दस साल से भी ज्यादा के वक्त के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने बॉलीवुड के अपने सफर और अचानक मिली सफलता पर बात की। जानिए उन्होंने आमिर खान को लेकर क्या कहा…
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अब इमरान लंबे समय बाद अपने मामा की ही फिल्म से बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। इमरान खान आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही ‘हैप्पी पटेल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले इमरान खान ने बताया कि कैसे पहली फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के सफल होने के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। साथ ही स्टारडम के बाद अपने रिश्तों में क्या कोई बदलाव आया, इसको लेकर भी इमरान ने बात की।

मैं अमीर परिवार से नहीं आता हूं

विज्ञापन

अनफिल्टर्ड विद समदीश में पहुंचे इमरान खान ने अपने सफर और सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि पैसों के साथ उनका रिश्ता काफी अजीब रहा है। एक्टर ने कहा कि लोगों को लगता है कि लोगों को लगता है कि मैं अमीर परिवार में पला-बढ़ा हूं, लेकिन पूरी तरह से सच नहीं है। मेरे मामा आमिर खान हैं, जो एक फिल्म स्टार हैं, लेकिन वे मेरी मां के चचेरे भाई हैं। वह पैसा मेरा नहीं है। वह मेरे पास नहीं आता। मैं अपनी मां और सौतेले पिता के साथ बड़ा हुआ हूं, जो एक अभिनेता थे। जब मैं छोटा था तब मेरे-पाता अलग हो गए। इसलिए मेरा बचपन भारत और यूएस में आते-जाते कटा है। 80 और 90 के दशक में जब मैं छोटा था तब हमारे पास संपत्ति तो बहुत थी, लेकिन पैसे की कमी थी। मेरी जेब खर्च मेरे कई दोस्तों से कम थी। मैं कोई गरीब नहीं था, लेकिन मेरे पास बहुत पैसा भी नहीं था।

पहली फिल्म की सफलता के बाद अचानक मिले पैसे, समझ नहीं आया क्या करूं
अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद आए अचानक बदलाव के बारे में बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई और रातोंरात हिट हो गई। उस वक्त मेरी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उस वक्त मुझे अचानक कुछ भी नहीं मिलने से लेकर करोड़ों रुपये मिलने लगे। अचानक आपको 7-10 करोड़ रुपये मिलने लगते हैं। मुझे तो कुछ भी समझ ही नहीं आ रहा था। जब 'जाने तू या जाने ना' रिलीज हुई, तब तक मैं तीन फिल्में पूरी कर चुका था। पहली फिल्म 'जाने तू' थी, जो मेरी होम प्रोडक्शन थी। दूसरी 'किडनैप' थी, जिसमें मेकर्स मुझे लेना नहीं चाहते थे और बोले, 'ये लो 5 लाख रुपये।' लेकिन अगली फिल्म के लिए मुझे अचानक 7-8 करोड़ रुपये मिले। तब मुझे अचानक लगा, 'क्या मेरी एक्टिंग पिछली फिल्म से इतनी बेहतर हो गई है?

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@imrankhan

27 साल में सोच से कहीं ज्यादा कमाने लगा था
आगे अपने आर्थिक सफर को याद करते हुए इमरान ने कहा कि जब मैं 27 या 28 साल का हुआ, तब मेरे पास जितना कभी सोचा भी नहीं था, उससे कहीं ज्यादा पैसा था। मुझे पैसों की भूख नहीं थी और मेरे दोस्त मेरे आस-पास भी नहीं कमा रहे थे। इससे एक तरह का अलगाव महसूस हुआ। अपने सबसे बड़े पे चेक के बारे में इमरान ने बताया कि वो 12 करोड़ रुपये का था।

10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान
2008 में आमिर खान द्वारा निर्मित ‘जाने तू या जाने ना’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इमरान खान, अब आमिर की ही फिल्म से वापसी कर रहे हैं। इमरान खान ने अपने करियर में  'लक', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'ब्रेक के बाद', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई। इसके बाद 2015 में आई 'कट्टी बट्टी' के बाद इमरान ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। अब लगभग दस साल बाद इमरान खान ‘हैप्पी पटेल’ से बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। इस फिल्म को भी आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने ही प्रोड्यूस किया है। जबकि फिल्म का निर्देशन वीर दास ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं। इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। ‘हैप्पी पटेल’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें