फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी की हीरोइन पाक से आई

Wed, 15 Jun 2016 04:50 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ट कैंप पाकिस्तानी प्रतिभाओं की हमेशा कद्र करता आया है। एक बार फिर वह अपनी फिल्म के लिए पाकिस्तान से हीरोइन लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


खबर है कि पाकिस्तान की सेक्सी मॉडल और अभिनेत्री हुमैमा मलिक को निर्देशक कुणाल देशमुख की अगली फिल्म ‘शातिर’ के लिए साइन किया गया है।   फिल्म में ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी उनके हीरो होंगे। हुमैमा की ख्याति उस वक्त पाकिस्तान से पार भारत तक आई थी जब उनक फिल्म ‘बोल’ ने धूम मचाई थी।

कराची में रहने वाली हुमैमा के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है, जिसमें वह भारतीय दर्शकों को रिझाने का प्रयास करेंगी। इन दिनों हुमैमा मुंबई में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।   बॉलीवुड में मिले इस मौके को वह हर तरह से भुना लेना चाहती हैं। वह जानती हैं कि अगर भारतीय दर्शकों ने उन्हें पसंद कर लिया तो उनकी किस्मत पलट सकती है।

चर्चा यह भी है कि इस फिल्म से साउथ के बड़े संगीतकार इलैयाराजा के बेटे भी बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर के रूप में कदम रख सकते हैं।

लेकिन इन बातों के बीच सबकी नजरें इस पर रहेंगी कि सीरियल किसर इमरान हाशमी के हुमैमा के साथ कितने चुंबन दृश्य फिल्म में रहेंगे!    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें