फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' और 'वाराणसी' के भारी-भरकम बजट पर मनोज बाजपेयी की दो टूक, कही यह दिलचस्प बात

Thu, 04 Jun 2026 04:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Bajpayee On Ramayana and Varanasi Big Budgets: मनोज बाजपेयी ने 'रामायण' और 'वाराणसी' के बजट को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों के बजट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के चलन की आलोचना की। अभिनेता ने दर्शकों को समझाया कि उन्हें एक फिल्म में किस चीज को अधिक महत्व देना चाहिए।
विज्ञापन
वाराणसी-मनोज बाजपेयी-रामायण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' और महेश बाबू की 'वाराणसी' जैसी बड़ी फिल्मों की काफी चर्चा है। लोग इन फिल्मों की कहानी से ज्यादा इनके करोड़ों रुपये के बजट को लेकर बातें कर रहे हैं। मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस बात पर नाराजगी जताई है और दर्शकों को समझाया है कि उन्हें फिल्म की कमाई या बजट से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

'बजट बताना सिर्फ पब्लिसिटी का एक तरीका है'
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, मनोज बाजपेयी से जब पूछा गया कि 'रामायण' और 'वाराणसी' जैसी फिल्मों के मेकर्स उनके भारी-भरकम बजट का इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट का एक जरिया है। पिछले 15 साल से फिल्मों को हिट दिखाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है।

'दर्शकों को इस कमाई से एक रुपया भी नहीं मिलता'
मनोज बाजपेयी ने दर्शकों को समझाने के लिए कहा, 'यह बीमारी इतनी बढ़ गई है कि एयरपोर्ट पर मिलने वाले आम लोग भी मुझसे फिल्मों की कमाई के आंकड़े पूछने लगते हैं। मैं उन्हें टोकता हूं कि यह पैसा आपके बैंक खाते में नहीं आ रहा है। दर्शकों का फिल्म से सिर्फ इतना नाता होना चाहिए कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं। मेकर्स जिस 500-600 करोड़ रुपये की बात करते हैं, उससे दर्शकों का कोई फायदा नहीं होता। फिल्म का बिजनेस सिर्फ निर्माता का काम है।'

कब रिलीज होगी 'रामायण' (भाग 1 और 2)
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) और यश (रावण) के किरदार में नजर आएंगे। इसका पहला भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज हो होगा।
विज्ञापन

2027 में रिलीज होगी 'वाराणसी'
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' का बजट लगभग 1,400 करोड़ रुपये है। इसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से साउथ में वापसी कर रही हैं। खास बात यह है कि यह पूरी तरह से आईमैक्स फॉर्मेट पर शूट होने वाली भारत की पहली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले की जमकर कमाई, बजट का 50 प्रतिशत किया वसूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें