फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के पिता IMPPA से करेंगे मुलाकात, 'डॉन 3' विवाद पर होगी बात; इस फिल्म की शूटिंग में जुटे एक्टर

Mon, 17 Aug 2026 06:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh: एक्टर रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'डॉन 3' मामले को सुलझाने के लिए अब इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने पहल की है। खबर है कि रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी इस हफ्ते IMPPA के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद और प्रोड्यूसर्स की ओर से किए गए 45 करोड़ रुपये के दावे पर बातचीत हो सकती है।

रणवीर के पिता करेंगे IMPPA से बात

विज्ञापन

IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कि रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवानी इस मामले पर बात करने के लिए संस्था के सदस्यों से मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि रणवीर को बैठक के लिए कुछ नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद उनके पिता ने खुद IMPPA से मिलने का फैसला किया है। अब इस मुलाकात में यह चर्चा होगी कि एक्टर और प्रोड्यूसर्स के बीच मामले को किस तरह सुलझाया जा सकता है।

अभय सिन्हा ने कहा कि रणवीर के पिता के उनसे मिलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि उनकी तरफ से व्यक्तिगत रूप से बातचीत के लिए कहा गया था।

रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

'डॉन 3' के मेकर्स ने किया है 45 करोड़ का दावा

  • रणवीर सिंह और 'डॉन 3' के मेकर्स के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है।
  • फिल्म से रणवीर के अलग होने के बाद प्रोड्यूसर्स ने उन पर 45 करोड़ रुपये का दावा किया था।
  • हालांकि, अभी तक इस दावे का कोई समाधान नहीं निकला है।
  • IMPPA ने बताया कि वह एक्सेल प्रोडक्शन के साथ लगातार संपर्क में है और इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्या सुलझ गया 'डॉन 3' का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

FWICE ने हटाया था रणवीर के खिलाफ आदेश
इस विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी रणवीर के खिलाफ जारी अपना नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव वापस ले लिया था। यानी अब इंडस्ट्री में उनके काम को लेकर पहले जैसा प्रतिबंध नहीं है। इसके बावजूद 45 करोड़ रुपये का मामला अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं रणवीर
वहीं, रणवीर सिंह अब अपने काम पर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने डायरेक्टर जय मेहता की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ की मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे विवाद के चलते पापा की नौकरी गई’, रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा; सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोलीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें