सलमान खान, यूलिया वंतूर के साथ अपने रिश्ते पर ठप्पा लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया को अपने साथ एक शादी समारोह में लेकर गए। इस लुक में यूलिया पहली बार सलमान के साथ दिखाई दीं। अब सलमान चाहें अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहें या न कहें इस अंदाज में यूलिया का उनके साथ शादी में जाना इनके रिश्ते को साफ कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- वो 10 वजहें जो आपको मजबूर कर देंगी 'बाहुबली 2' देखने के लिए
यूलिया ने इस शादी में पहली बार सलमान के लिए साड़ी पहनी। वो वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसकी एक तस्वीर यूलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और साड़ी को लेकर एक कैप्शन भी डाला है।
There is nothing more feminine and beautiful than a saree #pistachio #saree # love #saree #beautifulwork @satyanifinejewels #bracelet #earings #palace #history #
A post shared by Iulia Vantur Official Account (@vanturiulia) on Apr 28, 2017 at 2:07pm PDT
यूलिया का सलमान के संग साड़ी में दिखना उनके इरादे साफ कर रहा है शायद वो सलमान की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार हैं। वैसे आपको बता दें कि यूलिया के फैंस को न सिर्फ उनकी आवाज पसंद है बल्कि वो अपने बोल्ड लुक को लेकर भी फैंस में फेमस हैं।
इसे भी पढें- इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने शेयर की खास फोटो, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल