एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज हाल ही में एक बड़ी वजह के कारण चर्चा में आ गई हैं। इलियाना के एक फैन ने उनके साथ बदतमीजी की जिसका गुस्सा उन्होंने ट्विटर पर निकाला है। फैन की इस हरकत से इलियाना काफी दुखी हैं।
इलियाना ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मैं मानती हूं कि मुझे उतनी प्राइवेसी नहीं मिल सकती लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इससे किसी को बदतमीजी करने का हक मिल जाएगा। आखिर मैं एक औरत हूं।'
It's a pretty shitty world we live in. I'm a public figure. I understand that I don't have the luxury of a private & an anonymous life.(1/2)
— Ileana D'Cruz (@Ileana_Official) August 20, 2017
But that doesn't give any man the right to misbehave with me. Don't confuse "fan antics" with that. I am a WOMAN at the end of the day.(2/2)
— Ileana D'Cruz (@Ileana_Official) August 20, 2017
इलियाना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बादशाहो' का प्रमोशन कर रही हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल होंगे। इस फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है।