फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ileana Dcruz: ब्रेकअप से उबरने के बाद अब इस शख्स को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, ये तस्वीर है इस बात का सबूत!

Sun, 17 Jul 2022 05:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों कटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं। इलियाना ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कटरीना, उनके दोस्तों और उनके भाई के साथ अभिनेत्री की साफ बॉन्डिंग देखी गई।
 
विज्ञापन
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में इन दिनों हर किसी पर प्यार का खुमार चढ़ा हुआ है। किसी को पहली बार प्यार हो रहा है तो कोई किसी के साथ ब्रेकअप के बाद फिर से मोहब्बत के नशे में है। कोई अपने हमउम्र के साथ प्यार जता रहा है तो कोई खुद से कई साल बड़े शख्स के साथ, लेकिन इश्क के नशे में हर कोई चूर है। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत से कपल अपने पार्टनर के साथ सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं, पर कई लोग छिप-छिपकर प्यार करते हैं, लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छिपता। कुछ ऐसा ही हुआ है बर्फी, रुस्तम और मैं तेरा हीरो फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ। अभिनेत्री की तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं वो इन दिनों फिर से इश्क कर बैठी हैं।

विज्ञापन

इस शख्स को कर रहीं डेट

इलियाना डिक्रूज इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उनको फिर से अपना प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उनका अफेयर कटरीना कैफ के भाई और यूके में रहने वाले एक मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ चल रहा है।

तस्वीर दे रही गवाही

कटरीना के भाई को आखिरी बार मुंबई और राजस्थान में अपनी बहन की शादी पर देखा गया था। ये भी कहा जा रहा है कि इलियाना और सेबेस्टियन करीब पिछले छह महीने से रिलेशन में हैं। इलियाना ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है, जो कटरीना कैफ के बर्थडे की है। इस तस्वीर में विक्की, कटरीना, इलियाना डिक्रूज, सेबस्टियन, इसाबेल कैफ, आनंद तिवारी और मिनी माथुर नजर आ रहे हैं। कटरीना की पार्टी में इलियाना और सेबेस्टियन को देखे जाने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है।

विज्ञापन

इससे पहले ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर को कर रही थीं डेट

हालांकि अभी किसी की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले अभिनेत्री ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशन में थीं। 2020 में ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। इससे उबरने के लिए उन्होंने थेरेपी का सहारा लिया था। वर्कफ्रंट की बात करें इलियाना बहुत जल्द  'अनफेयर एंड लवली' और डायरेक्टर शैलेश गुहा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें