फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के लिए इलियाना ने छोड़ दी दिलजीत दोसांझ की फिल्म

Mon, 21 Aug 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'मुबारकां' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए एक लेटेस्ट अपडेट है। इलियाना ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म को मना करते हुए अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड' के लिए हां कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि इलियाना दिलजीत दोसांझ स्टारर एक फिल्म में काम करने वाली हैं। ये फिल्म भारतीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बॉयोपिक पर आधारित होगी। जिसमें इलियाना को एक फीमेल हॉकी प्लेयर का रोल अदा करना है।

पढ़ें- फैन ने की बदतमीजी, इलियाना ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा

इलियाना का इस फिल्म में दिलजीत के अपोजिट रोल था। जिसके लिए दोनों ने अपना लुक टेस्ट भी दे दिया था। लेकिन दिलजीत और अजय की फिल्म की शूटिंग डेट क्लैश करने की वजह से इलियाना को दिलजीत की फिल्म को मना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इलियाना अपनी फिल्म बादशाहो के प्रमोशन में काफी व्यस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें