फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन की तस्वीर पर आए भद्दे कमेंट तो बोली- 'मेरा शरीर है और मुझे इस पर...'

Fri, 27 Jul 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के हमारे मनपसंद कलाकार खास तौर पर एक्ट्रेस हमेशा बॉडी शेमिंग के कारण चर्चा में रहती हैं और कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ते हैं। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर दीपिका पादुकोण और विद्या बालन तक, कई एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग के कारण सोशल मीडिया में ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा है। इन सभी हीरोइनों में इलियाना डीक्रूज भी है जिन्हें बॉडी शेमिंग के कारण अक्सर ट्रोल होना पड़ा है। 
विज्ञापन


लेकिन एक्सर बॉडी शेमिंग को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने अब ट्रेलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर 'आस्क मी ए क्वेश्चन' नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसे पर इलियाना ने उनकी बॉडी शेमिंग पर कमेंट करने वालों को जवाब दिया है। 
विज्ञापन

'आस्क मी ए क्वेश्चन' के द्वारा जब इलियाना से पूछा गया कि क्या उनकी भद्दी बॉडी की वजह से उन्हें कभी अलोचना झेली पड़ी है..?? इस बात का जवाब देते हुए इलियाना ने कहा- 'हां बिल्कुल, पहली बात मैं बता दूं कि मैं मेरी बॉडी बिल्कुल भी भद्दी नहीं है, दूसरी बात यह कि हां मुझे अपनी बॉडी की वजह से काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

लेकिन मैं इन सब चीजों से सीखने की कोशिश करती हूं। और खुद से प्यार भी करती हूं।' बात करें इलियाना डीक्रूज की फिल्म की तो वह बीतें दिनों रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' में नजर आई थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें