फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis Box Office: रविवार की छुट्टी में भी 'धुरंधर' के सामने बीस साबित हुई 'इक्कीस', जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Sun, 04 Jan 2026 09:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Collection Day 4: फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में चार दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं इस फिल्म ने वीकएंड पर कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में सजी हुई है। नए साल 2026 की दस्तक के साथ यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई। पहले इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जा रहा था, मगर फिर अचानक इसमें बदलाव किया गया और फिल्म को पहली जनवरी को रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन दिन इसने औसत प्रदर्शन किया है। जानिए आज चौथे दिन फिल्म ने कैसा कारोबार किया है?

विज्ञापन
Trending Videos

इक्कीस - फोटो : एक्स
रविवार का कारोबार
ओपनिंग डे पर फिल्म 'इक्कीस' ने 07 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाकर शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई और कमाई  3.5 करोड़ रुपये रही। कल शनिवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, आज रविवार की छुट्टी में फिल्म ने सिर्फ 4.31 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
चार दिनों का टोटल कलेक्शन कितना?
चार दिनों में इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 19.46 करोड़ रुपये हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'इक्कीस' को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट के हिसाब से इसका कारोबार औसत माना जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर' है। 

इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' की धमक के आगे बेदम 'इक्कीस'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज रविवार को 31 दिन पूरे हुए हैं। महीनेभर बाद भी इसने रविवार को 'इक्कीस' के मुकाबले दोगुने से अधिक कमाई की है। 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर किस कदर कब्जा किया हुआ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 31वें दिन भी फिल्म ने 11.97 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

इक्कीस बॉक्स ऑफिस - फोटो : एक्स
'इक्कीस' की स्टारकास्ट
बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। उनके अलावा सिमर भाटिया की भी यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आए हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इसके अलावा 'इक्कीस' में दिवंगत अभिनेता असरानी की भी झलक दिखी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। 'इक्कीस' की असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें