जहां एक ओर सभी फिल्मी हस्तियां आइफा के रंग में पूरी तरह डूबी हुई हैं वहीं बिपासा बसु न्यूयॉर्क में होने के बावजूद भी अवॉर्ड से पहले होने वाले आइफा रॉक्स में शिरकत नहीं कर पाई। हास ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बिपासा ने इस बात की जानकारी दी है कि वो आइफा रॉक्स में शामिल नहीं हो पाई।
दरअसल बिपासा ने बताया है कि उनका आंख में एलर्जी के कारण वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई। ऐसे में बिपासा के पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें अकेला छोड़ना मुनासिब नहीं समझा और उन्होंने भी बिपासा के बिना इवेंट अटेंड नहीं किया।
करण सिंह ग्रोवर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बिपासा ने इवेंट में शामिल न होने के दुख जताया है। उनके फोटो शोयर करते ही फैंस ने उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। वो जल्द ही बिपासा के ठीक होने की कामना करने लगे।
Very sad that I can't attend the #IIFARocks tonight..sudden allergy..hives on the eyes. Was so looking fwd to it. Hope it's a huge success.
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) July 15, 2017
Will miss all the lovely fans who are there today to show their love for us . Hope you guys have an amazing time at #IIFARocks tonight❤️
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) July 15, 2017