फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइफा में मना भारतीय सिनेमा के सौ साल का जश्न

Sat, 06 Jul 2013 07:12 PM IST
मकाउ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के मौके पर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आइफा) रॉक्स रुपहले पर्दे के पांच मुख्य किरदारों हीरो, हीरोइन, विलेन, संगीत और निर्देशक को एक बड़े रंगारंग कार्यक्रम के जरिए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


आइफा रॉक्स की शुरुआत शुक्रवार शाम से शुरू हो गई, जिसमें अनुराग बासु की फिल्म ‘बर्फी’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा, छायांकन और मेकअप के लिए पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार लेने के बाद लेखक व निर्देशक बासु ने कहा, ‘पटकथा के लिए दूसरी बार मुझे आइफा अवार्ड मिला है।

मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी तानी को समर्पित करना चाहता हूं, जिसने बर्फी की मेरी आधी अधूरी स्क्रिप्ट पर भरोसा जताया।

मैंने सलीम-जावेद की फिल्मों को देखते हुए स्क्रिप्ट राइटिंग सीखी है।’ अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘चल प्यार करेगी’ जैसे कई गानों पर डांस के माध्यम से भारतीय शादी समारोह की झलक पेश की।
विज्ञापन


निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने खतरनाक स्टंट दिखाकर काफी तारीफें बटोरी। उन्होंने भारतीय हीरो की रोमांटिक, मर्दाना, मजबूत और सुरक्षात्मक छवि को पेश किया।

इस हाई वोल्टेज प्रदर्शन के बाद संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती और उनके ग्रुप ने ‘बदतमीज दिल’, ‘कबीरा’ और ‘राबता’जैसे गानों से समा बांधा।

एक्टर सोनू सूद ने बॉलीवुड के बैड मैन यानी विलेन को अपने प्रदर्शन से श्रद्धांजलि पेश की।

आइफा में यह उनकी पहली परफोरमेंस थी। जबकि सोफी चौधरी ने आइटम नंबर पेश कर हेलन से लेकर करीना कपूर की यादों को ताजा किया। वीर दास और बोमन ईरानी ने पंजाबी स्टाइल में मंच को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें