विजेताओं की लिस्ट
फिल्म- सरदार उधम - 3 पुरस्कार
सिनेमैटोग्राफी- अविक मुखोपाध्याय
एडिटिंग- चंद्रशेखर प्रजापति
स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) - एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियोज, मेन रोड पोस्ट रूस, सुपर8/बीओजेपी
फिल्म- अतरंगी रे- 2 पुरस्कार
कोरियोग्राफी - विजय गांगुली (चाका चक के लिए)
बैकग्राउंड स्कोर- ए. आर. रहमान
फिल्म- शेरशाह - 1 पुरस्कार
पटकथा – संदीप श्रीवास्तव
फिल्म थप्पड़ - 1 पुरस्कार
संवाद – अनुभव सिन्हा, मृण्मयी लागू
फिल्म- तानाजी: द अनसंग वॉरियर -1 अवार्ड
ध्वनि डिजाइन - लोचन कानविन्दे
फिल्म 83 - 1 पुरस्कार
साउंड मिक्सिंग - अजय कुमार पी.बी.माणिक बत्रा
बता दें कि यह कार्यक्रम संस्कृति और पर्यटन विभाग- अबू धाबी (डीसीटी) के सहयोग से यस आइलैंड में आयोजित होगा। वहीं, आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी इस समारोह में परफॉर्म करेंगे। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स की मेजबानी बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता- निर्देशक करण जौहर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा की जाएगी। इस साल आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा और हनी सिंह डेब्यू करने जा रहे हैं।