बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो इस बार इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (आईफा) में अपने पिता डेविड धवन की फिल्मों के गानों पर डांस करते नजर आएंगे। वरुण ने बताया कि वो 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' पर परफॉर्मेंस देंगे लेकिन ये गाने 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' के ही होंगे।
आईफा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया, 'मैं अपने पापा की फिल्म स्वर्ग से लेकर मेरा तेरा हीरो और जुड़वा 2 के गानों पर परफॉर्म करुंगा।'
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इन गानों पर किसी एक्ट्रेस के साथ डांस करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में मैं अभी कुछ भी नहीं कहना चाहता। करण जौहर ने कुछ सुझाव तो दिए हैं तो आगे देखते हैं कि क्या होता है। इस बार आईफा में बहुत से सरप्राइज होंगे। मैं जुड़वा 2 के गाने 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' इस दौरान लॉन्च करुंगा।'
Crazy fun at the #iffa2017 press conference with @karanjohar and #saif. Get ready newyork pic.twitter.com/csAnn368cb
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 19, 2017
'जुड़वा' को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे।