फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफा में 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' गाने रिलीज करेंगे वरुण

Mon, 19 Jun 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
वरुण धवन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो इस बार इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (आईफा) में अपने पिता डेविड धवन की फिल्मों के गानों पर डांस करते नजर आएंगे। वरुण ने बताया कि वो 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' पर परफॉर्मेंस देंगे लेकिन ये गाने 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' के ही होंगे।
विज्ञापन


आईफा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया, 'मैं अपने पापा की फिल्म स्वर्ग से लेकर मेरा तेरा हीरो और जुड़वा 2 के गानों पर परफॉर्म करुंगा।'

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इन गानों पर किसी एक्ट्रेस के साथ डांस करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में मैं अभी कुछ भी नहीं कहना चाहता। करण जौहर ने कुछ सुझाव तो दिए हैं तो आगे देखते हैं कि क्या होता है। इस बार आईफा में बहुत से सरप्राइज होंगे। मैं जुड़वा 2 के गाने 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' इस दौरान लॉन्च करुंगा।'
  Crazy fun at the #iffa2017 press conference with @karanjohar and #saif. Get ready newyork pic.twitter.com/csAnn368cb — Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



'जुड़वा' को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें