फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवादः IFTDA ने महाराष्ट्र सीएम को लिखा लेटर, संजय लीला भंसाली के लिए मांगी सुरक्षा

Wed, 15 Nov 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
जैसे-जैसे फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे विवाद बढ़ता जा रहा है। करणी सेना ने बेंगलुरु में जुलूस निकालकर फिल्म को बैन करने की मांग की। इतना ही नहीं सेना ने भंसाली के खिलाफ भी गुस्सा निकाला। इतने बवाल को देखते हुए भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक एसोसिएशन के संयोजक अशोक पंडित ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़णवीस को एक लेटर लिखा है।
विज्ञापन


इस लेटर में अशोक पंडित ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए सिक्योरिटी मांगी है। बेंगलुरु से पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राजस्‍थान के कोटा जिले में एक ‌सिनेमाहॉल में तोड़फोड़ की थी।

बेंगलुरु में जुलूस निकालने के दौरान करणी सेना की तरफ से कहा गया था, 'हम यह फिल्म नहीं देखना चाहते। किसने कहा कि हमें ये फिल्म देखनी है। भंसाली ने 3 मिनट का ट्रेलर जारी किया है। क्या हिंदुस्तान उसके बाप का है. हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। हम हमारी जान दे देंगे।' करणी सेना फिल्म पूरी तरह से बैन करना चाहती है। 
विज्ञापन


Indian Film and Television Director's Association Convener Ashoke Pandit writes to Maharashtra CM, express gratitude for providing security to #SanjayLeelaBhansali . #Padmavati pic.twitter.com/VKxWn1vxb1— ANI (@ANI) November 15, 2017



हाल ही में फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण का भी बयान आया था। दीपिका ने कहा था, 'फिल्म की रिलीज बहुत जरूरी है और इसे रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता। 'एक महिला के रूप में मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर और इस कहानी को दुनिया को बताने के लिहाज से बेहद गर्व महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें