दरअसल, गोवा फिल्म फेस्टिवल के लिए इस साल देश भर से 75 युवाओं को 'क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो' चुना गया है। चयनकर्ताओं ने इस काम के लिए कुल 100 टीम सेलेक्ट किये हैं, इस थीम पर 18 से 35 वर्ष के बीच के आयु के युवा प्रतिभा 50 घंटे के भीतर शार्ट फिल्म का निर्माण करेंगे। बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए देश भर से 1100 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था, जिसे 10 सदस्यीय जूरी ने 19 राज्यों के 75 युवाओं को चुना है। जूरी सदस्यों में प्रसून जोशी, आर बाल्की समेत कुल 10 दिग्गज हैं।
यह भी पढ़ें: नसीरूद्दीन शाह के घर की बहू बनेंगी करिश्मा शर्मा? विवान को कर रहीं डेट
इस प्रतियोगिता में आवेदन करने के देश के विभिन्न राज्यों मसलन दिल्ली, गोवा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम , झारखंड, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल से युवाओं ने आवेदन पत्र भेजा। जूरी सदस्यों ने कुल 1100 आवेदनों में से 75 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें सबसे अधिक 23 युवा महाराष्ट्र से हैं। चुने गए युवाओं की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच है। सबसे कम उम्र के युवा 18 साल के हैं। चयनित सभी युवाओं के आयोजन स्थल तक आने जाने और गोवा में ठहरने का पूरा प्रबंध आयोजकों ने अपनी तरफ से किया है। तो वही चुने गए युवाओं को फिल्म निर्माण के हुनर सीखने के लिए खास तरह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी और साथ ही यूके की एक कंपनी इन सभी युवाओं की शॉर्ट फिल्म मेकिंग में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल