भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आज से गोवा में शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के 53वें संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आईएफएफआई को कंटेंट क्रिएशन, फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाने का है। आपको बता दें कि आज से शुरू हुआ यह फिल्म फेस्टिवल 28 नवंबर 2022 तक चलेगा। प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि, 'चिरंजीवी ने अपने करीब चार दशक के करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।'
Vicky Kaushal: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फैजल के डांस के दीवाने हुए विक्की कौशल, जता दी ये इच्छा...
79 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी
ओपनिंग सेरेमनी में अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, मनोज बायपेयी, सुनील शेट्टी, वरुण धवन और सारा अली खान खान जैसे चर्चित सितारे शिरकत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस्टिवल में इस बार 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा।
Animated Movies: ओटीटी पर देखें हॉलीवुड की ये शानदार एनिमेटेड फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद
एशिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल
ओपनिंग सेरेमनी से पहले अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'आईएफएफआई एशिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है और हम इसके 53वें संस्करण में हैं..., हम इस फेस्टिवल को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जहां देश और दुनिया के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों को अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने का मौका मिल सके। हम भारत को एक ग्लोबल कंटेंट हब बनाना चाहते हैं, चाहे वह कंटेंट क्रिएशन की बात हो, को-प्रोडक्शन की या शूटिंग की।'
OTT: असल जिंदगी में घटी इन आपराधिक घटनाओं पर बनी फिल्मों-सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग, देखें पूरी लिस्ट
टेक्नोलॉजी पर की बात
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हमारी योजना भारत को फिल्ममेकर्स, को-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे बड़ी डेस्टिनेशन बनाने की है। हम देश को दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि भारत के पास प्रशिक्षित और योग्य मैनपावर के साथ सभी क्षमताएं और संभावनाएं हैं। भारत में अब ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है, जो क्षेत्रीय कंटेंट को इंटरनेशनल बनाने में सक्षम है।' बता दें कि कोविड-19 महामारी की दस्तक के बाद यह पहला मौका है, जब यह फेस्टिवल पूरे हर्षोल्लास से गोवा में आयोजित हो रहा है। पिछले दो वर्ष से यह फेस्टिवल हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया।
महिलाओं की हिस्सेदारी पर की बात
आईएफएफआई की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक काम में महिलाओं की हिस्सेदारी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1000 आवेदकों में से 75 सर्वाधिक क्रिएटिव माइंड्स को चयनित किया गया है। इनमें से सबसे युवा क्रिएटिव माइंड की उम्र 18 वर्ष है।