फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत न मिली तो जेल में रहेंगे सलमान खान, ऐसे में आप किसे देखना चाहेंगे बिग बॉस का होस्ट?

Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
मोना नारंग
विज्ञापन
1 of 6
collage
साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा और 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इतनी लंबी सजा होने की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान खान ने कई प्रोजेक्ट साइन किए हुए हैं। अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। सलमान को मिली इस सजा से बिग बॉस के मेकर्स भी काफी परेशान हैं। दरअसल रियलिटी शो बिग बॉस के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं। अक्टूबर में शुरू होने वाले इस शो के लिए मेकर्स ने तैयारी करना भी शुरू कर दी थी। 

इस बीच इस खबर ने सबको परेशान कर दिया है। फैैंस सलमान के बिना इस शो को देखना ही नहीं चाहते हैं। दर्शकों का कहना है कि सलमान इसे न सिर्फ एक अच्छे होस्ट हैं बल्कि दर्शकों से संवाद करने में भी वो माहिर हैं। उनसे अच्छा होस्ट कोई हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। तो ऐसे में हमारा सवाल आपसे यह है कि अगर सलमान खान को जमानत न मिली तो वे जेल में रहेंगे तो ऐसे में आप किसे बिग बॉस का होस्ट देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पहले भी एक बार बिग बॉस को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने शो का तीसरा सीजन होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ भी होस्ट किया था। अमिताभ अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ का स्टाइल और उनका शो प्रेजेंट करने का तरीका बाकी शो के होस्ट से बिलकुल अलग और हट कर है। 
विज्ञापन

3 of 6
sanjay dutt
संजय दत्त 

वैसे तो संजय दत्त भी बिग बॉस को पहले भी होस्ट कर चुके हैं। शो के सीजन 5 में उन्होंने बखूबी से अपना किरदार निभाया था। शो के बीच में सलमान खान को को-होस्ट के लिए बुलाया गया था जिसके बाद शो ने लंबी उछाल मारी थी। तभी से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। तो क्या फिर अब आप संजय दत्त को शो को होस्ट करते देखना पसंद करेंगे।

4 of 6
shahrukh khan
शाहरुख खान

शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। बिग बॉस के होस्ट बनने के लिए उनमें वे सारे गुण हैं जिसकी शो को जरूरत है। वह ‘टेड टॉक्स’ और 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी होस्ट कर चुके हैं। आपको बता दें एक बार वह मजाक मजाक में यह कह चुके हैं कि वह 'बिग बॉस' की मेजबानी भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar
अक्षय कुमार

पिछले सीजन के शुरू होने से पहले सलमान से डील तय न होने पर शो की असिस्टेंट रेश्मा शेट्टी ने कलर्स को सलमान की जगह अक्षय का नाम सुझाया था। अक्षय 'खतरों के खिलाड़ी' और 'डेयर टु डांस' जैसे शो होस्ट कर चुके हैं, जिसे लेकर चैनल पहले अक्षय के नाम को लेकर विचार कर रहा था लेकिन बाद में सलमान से ही डील फाइनल की गई थी। तो अगर इस बार फिर अक्षय के नाम पर अगर विचार किया जाता है तो क्या आप मिस्टर खिलाड़ी को बिग बॉस होस्ट करते देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Varun Dhawan
वरुण धवन

अभी तक हमने जितने नाम बताएं वे किसी न किसी शो को पहले होस्ट कर चुके हैं। अगर चैनल नए फेस की तलाश में निकले तो क्या आप वरूण धवन को या फिर पहले बताएं गये ऑप्शन्स में से किसी को इस शो को होस्ट करते देखना पसंद करेंगे। अपना जवाब हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इनके अलावा भी शो के होस्ट को लेकर कौन है आपकी पहली पसंद हमें जरूर बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें