फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक-साथ दिखे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, यूजर ने ली चुटकी; कहा 'पहले समझेंगे फिर फैसला लेंगे'

Mon, 08 Jun 2026 10:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ibrahim Ali Khan With Palak Tiwari: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक बार फिर साथ में नजर आए हैं। इस बार उन्होंने किसी से छिपने की कोशिश नहीं की है, बल्कि उन्होंने कैमरे से नजरें मिलाई हैं।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी - फोटो : वायरल वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे एक बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे, तभी इब्राहिम ने पैपराजी को देखा और पलक को धक्का देकर छिपाने की कोशिश की। हालांकि, पैपराजी उनके पीछे बिल्डिंग के अंदर चले गए और उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे। इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ लोगों ने पैपराजी की आलोचना की, तो कुछ लोग इब्राहिम के व्यवहार से नाराज दिखे।
विज्ञापन
Trending Videos

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iak और @palaktiwarii
वायरल वीडियो में क्या है?
अब, रविवार रात एक बार फिर पैपराजी ने दोनों की साथ में तस्वीरें लीं और इस बार कोई लुका-छिपी नहीं हुई। दोनों कार में बैठे थे और इब्राहिम ने पैपराजी को थंब्स-अप भी दिखाया। हालांकि, वह थोड़े हिचकिचा रहे थे। क्योंकि पैपराजी की वजह से वह कार नहीं चला पा रहे थे और उन्हें हटने के लिए कह रहे थे।


यूजर्स की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'अरे, लोग इसे 'ऑफिशियल' क्यों बनाना चाहते हैं? वे बस डेटिंग कर रहे हैं... उन्हें शांति से करने दें। वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानेंगे, समझेंगे, साथ में समय बिताएंगे, तभी वे फैसला कर सकते हैं और इसे ऑफिशियल कह सकते हैं। लोगों को पहले उन्हें अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए।' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा 'लगता है पलक ने इब्राहिम की अच्छी-खासी क्लास लगा दी। पिछले वीडियो में वह उसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे।' एक और यूजर ने दोनों की तारीफ की है और कहा है 'दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'दोनों बहुत अच्छे हैं।'

विज्ञापन

इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम और पलक का काम
इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म 'डिलेर' में नजर आने वाले हैं। इसमें श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है। ऐसी खबरें थीं कि इब्राहिम की यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
वहीं, खबर है कि पलक तिवारी 'रागिनी 3' में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म में उनके कास्ट होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें