फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद का सिनेमा: डिजिटल के धुरंधरों ने बनाई एसओपी, अध्यक्ष ने दिया शूटिंग शुरू करने पर जोर

Wed, 20 May 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
तरुण कटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उपभोक्ताओं तक सीधे वीडियो व ऑडियो सेवाएं पहुंचाने वाले सारी कंपनियों की संस्था इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की डिजिटल एंटरटेनमेंट कमेटी ने लॉक डाउन के बाद के सिनेमा पर चल रहे चिंतन में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया है। कमेटी के नए अध्यक्ष और ओटीटी जी5 के सीईओ तरुण कटियाल ने कहा है कि देश के दूसरे आर्थिक क्षेत्रों की तरह डिजिटल एंटरटेनमेंट भी इस समय चुनौती भरे समय से गुजर रहा है और हमारी तुरंत की प्राथमिकता ये है कि हम सरकार, नीति निर्धारकों व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर फिल्म और वेब सीरीज का निर्माण फिर से शुरू कर सकें।

विज्ञापन


कटियाल ने कहा कि मनोरंजन क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने से इस पर आधारित तमाम लोगों के घरों के चूल्हे आसानी से जल सकेंगे। नागरिकों को रोजी रोटी मिल सकेगी और देश को भी टैक्स आदि के रूप में बड़ी रकम मिल सकेगी। तरुण कटियाल की डीईसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजित मोहन के स्थान पर हुई है। इसके अलावा वायकॉम 18 में डिजिटल उपक्रमों के सीओओ अब डीईसी के नए उपाध्यक्ष होंगे।

आईएएमएआई की डिजिटल एंटरटेनमेंट कमेटी देश में सक्रिय उन सभी ओटीटी एप का प्रतिनिधित्व करती है जो वीडियो या ऑडियो ऑन डिमांड सेवाएं मुहैया कराते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिजनी प्लस हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव से लेकर गाना और सावन एप तक शामिल हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान आईएएमएआई ने लगातार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अफसरों से लगातार इस बात के लिए संपर्क बनाए रखा है कि मनोरंजन उद्योग की दिक्कतों के बारे में सरकार को लगातार अपडेट रखा जा सके। एसोसिएशन ने लॉकडाउन के बाद फिल्मों व वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने के लिए एक मानक संचलन प्रक्रिया (एसओपी) भी बनाई है और इसे सरकार के साथ साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें